मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्टोरिया पार्क के पास बदमाशों ने डॉक्टर के पीए से लूटपाट कर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरु की। जहां अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
मोहनपुरी निवासी ऋषि कुमार सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के यहां पीए के पद पर तैनात हैं। बुधवार देर रात वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि विक्टोरिया पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया और फिर गन प्वाइंट पर लेकर 35 हजार रुपए नगद और गले से सोने की चेन छीन ली। छीना झपटी में ऋषि कुमार को चोट भी आई है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: घराती बरात के स्वागत के लिए थे तैयार, एन वक्त पर गायब हुआ दूल्हा, सजी-संवरी दुल्हन करती रही इंतजार
बृहस्पतिवार सुबह मामले की शिकायत करने ऋषि अपने दोस्त के साथ सिविल लाइन थाने में पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद किया जाएगा।