ऐसे बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल का दाम
माह पेट्रोल एक्स्ट्रा प्रीमियम डीजल
अक्तूबर 101.20 105.15 93.34
सितंबर 98.47 102.45 90.02
अगस्त 98.29 102.31 89.03
जुलाई 98.57 102.59 89.93
जून 95.63 99.64 89.25
मई 91.14 95.45 84.95
कपड़ा कारोबार पर असर
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से भाड़ा महंगा हुआ है। रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी बढ़ाने की तैयारी है। संकट और बढ़ेगा। -अंकुर गोयल, उद्यमी खंदक बाजार।
मुश्किल में संचालक
एक साल पहले पेट्रोल का जो टैंकर 8 लाख रुपये में आता था वह अब 12 का आ रहा है। -संजय जैन, संचालक, सूरजकुंड फिलिंग स्टेशन।
ट्रांसपोर्ट भाड़ा 15 प्रतिशत बढ़ाया
तेल के दाम बढ़ने से ट्रकों का भाड़ा 15% तक बढ़ा है। प्रतिदिन 300 करोड़ का कारोबार घटकर 230 करोड़ के करीब रह गया है। -गौरव शर्मा, अध्यक्ष, मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन।
त्योहारों की रंगत फीकी
महंगाई की वह से त्योहारों की रंगत भी फीकी पड़ रही है। घर का बजट भी बिगड़ गया है। घर में जरूरी चीजों में कटौती करनी पड़ी है। -पुष्कर गोस्वामी, कर्मचारी, प्राइवेट कंपनी।