फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई का खौफ: रिमांड पर सुनवाई से पहले कबाड़ी हाजी गल्ला बेहोश, सामने आई ये बड़ी बात, जल्द खोलेगा बड़े राज

Fri, 15 Oct 2021 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कबाड़ी हाजी गल्ला गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई से पहले ही बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गल्ला के ठिकाने कहां-कहां हैं और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, इसका पता लगाने के लिए रिमांड को लेकर तीन दिन से कोर्ट में जिरह चल रही थी।
विज्ञापन
हाजी गल्ला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोर्ट में पुलिस रिमांड की सुनवाई से पहले सोतीगंज में चोरी-लूट की गाड़ियां काटने वाला शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला बेहोश हो गया। पुलिस कस्टडी में हालत बिगड़ते ही गल्ला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटा चेकअप चला और फिर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गल्ला ने बेहोशी का महज ड्रामा किया था। 

विज्ञापन


50 हजार का इनामी और कुर्की वारंट होते ही गल्ला ने अपने चारों बेटों के साथ सात अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, उसे जेल भेज दिया गया था। गल्ला के ठिकाने कहां-कहां हैं और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, इसका पता लगाने के लिए रिमांड को लेकर तीन दिन से कोर्ट में जिरह चल रही थी। संभवत: गुरुवार को पुलिस रिमांड पर कोर्ट निर्णय ले सकती थी। गल्ला व उसके बेटों को दोपहर में जिला जेल से पुलिस कस्टडी में कोर्ट ले लाया जा रहा था। कचहरी में गल्ला बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सिविल लाइन और सदर थाने की पुलिस ने गल्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसका ब्लड प्रेशर, शुगर आदि चेकअप हुआ, जो कि सामान्य मिला। वहीं कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।   

बेहोशी का ड्रामा तो नहीं... 
गल्ला को जेल से कोर्ट लाने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुधीर कुमार की थी। पुलिस का कहना है कि पुलिस रिमांड से बचने के लिये उसने ड्रामा किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

विज्ञापन

शातिर है गल्ला, खोल सकता कई राज 
गल्ला पर 30 से ज्यादा मुकदमे हैं। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में उसका नेटवर्क फैला है। जीएसटी विभाग द्वारा भी उस पर कार्रवाई जल्द की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें

हाजी गल्ला का जिला अस्पताल में चेकअप हुआ था, जिसके बाद उसे जेल में शिफ्ट कर दिया है। - राकेश कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक 

यह भी पढ़ें: 
कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

पुलिस ने कोर्ट में पुख्ता सुबूत पेश किए हुए हैं। अगली तारीख शनिवार को निर्धारित हुई है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें