तीन दिन बाद उन्हें दोबारा मेरठ बुलाया। यहां ऑफिस में तीन युवतियां से मुलाकात कराई गई। शादी के लिए कोर्ट फीस के नाम पर 33 हजार रुपये जमा कराए गए थे। आरोप लगाया कि अब शादी कराने में आनाकानी की जा रही है।
राजेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि उक्त मैरिज ब्यूरो को मंगल पांडेय नगर में बताया गया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेंगी।
मोबाइल पर भी दुल्हन करती थी बात
राजेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के लिए जिस युवती का नंबर दिया गया था, वह फोन पर उनके भतीजे से बात करती थी। इस दौरान बीच में आठ हजार रुपये की रकम भी युवती ने अपने खाते में ट्रांसफर कराई और मां की बीमारी की बात कही गई।