फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : गुरनाम सिंह चढूनी को छुड़वाने के लिए पुलिस लाइन में हंगामा, देर रात रिहाई

Tue, 05 Oct 2021 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रालोद समेत कई संगठनों ने किया हंगामा, देर रात चढ़ूनी को पुलिस ने छोड़ा।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा और हरियाणा के बड़े किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को छुड़वाने के लिए रात में ही किसान पुलिस लाइन पहुंच गए। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ दर्जनों किसानों के साथ सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे चढू़नी को रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


रोहित जाखड़ ने गुरनाम सिंह चढूनी से मिलवाने की मांग की, लेकिन गेट पर खड़े पुलिस अधिकारियों ने इंकार कर दिया। इसके बाद जल बिरादरी के नेता मेजर डॉ. हिमांशु भी समर्थकों के साथ पहुंच गए और गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। 

सूचना पर रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, गौरव जिटौली आदि आ गए और चढूनी को छोड़ने की मांग की। सांगवान ने कहा कि पुलिस तानाशाही छोड़कर चढूनी को छोड़े। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और प्रवक्ता बबलू जिटौली भी दर्जनों किसानों को लेकर मौके पर पहुंचे। बबलू जिटौली ने बताया कि किसानों को मामले की जानकारी फोन से दे दी है। 
विज्ञापन


गांवों से किसानों का आना शुरू हो गया है। जब तक चढूनी को नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक यहां से नहीं हटेंगे। एसएसपी ने देर रात करीब 11 बजे आकर बताया कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को छोड़ दिया गया है। उन्हें पिछड़े दरवाजे से भेज दिया गया है। इसके बाद भी किसान देर रात तक पुलिस लाइन में ही डटे थे और नारेबाजी कर रहे थे। 

इस तानाशाह सरकार के आगे नहीं झुकेंगे : चढ़ूनी 
रिहा होने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे गुरनाम सिंह चढूनी किसानों का शुक्रिया अदा करने उनके बीच पहुंचे। चढूनी ने कहा कि ये आपके प्यार और संघर्ष की जीत है। हम इस तानाशाह सरकार के आगे झुकेंगे नहीं। लड़ेंगे और जीतेंगे। किसानों ने किसान एकता और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें