फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: फर्नीचर शोरूम की वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Fri, 11 Jun 2021 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां फर्नीचर शोरूम की वर्कशॉप में भीषण आग गई। आग इतनी भीषण है कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मेरठ: फर्नीचर शोरूम की वर्कशॉप में भीषण आग लगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम की वर्कशॉप में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


शारदा रोड निवासी विकास अग्रवाल का दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने अग्रवाल फर्नीचर के नाम से शोरूम है। शोरूम के बराबर में ही उन्होंने अपनी वर्कशॉप भी बनाई हुई है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक वर्कशॉप से धुआं निकलता देख शोर मच गया। कर्मचारियों ने शोरूम मालिक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

वहीं लोगों ने मशक्कत करते हुए वर्कशॉप में मौजूद सामान उठाकर बाहर निकालना। कुछ ही देर में घंटाघर, परतापुर और पुलिस लाइन से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया गया कि आग कुछ ही देर में पूरे परिसर में फैल गई। धुआं इतना अधिक था कि आंख नहीं खुल पा रही थी। फायर कर्मियों को भी अंदर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें