फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मकान के ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हडकंप, समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Fri, 29 Apr 2022 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मकान के ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग गई। वहीं आग को देखकर लोगों की सांसें अटक गईं। सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा बाद पहुंची।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में कंकरखेडा की गोविंदपुरी कॉलोनी में एक मकान के ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में गुरुवार रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे बाद लोगों ने खुद ही आग बुझा दी। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हजारों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा की गोविंदपुरी में जसबीर सिंह सोनी परिवार के साथ रहते हैं। जसबीर सिंह का छोटा बाजार में जनरल स्टोर और कपड़े का काम है। घर के ऊपरी मंजिल में एक कमरे में गोदाम बना रखा है। रात में दस बजे के करीब अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने का पता पड़ोसी सुरेंद्र सिंह की बेटी को चला, उसने देखा कि आग लग रही है, तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग को देखकर सांसें अटक गईं। आग बढ़ती देख परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए। पानी और बालू रेत व अन्य उपकरण से आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा 
आग लगने का पता सुरेंद्र सिंह की बेटी को चला तो उसने शोर मचा दिया। जहां पर जसबीर सिंह का मकान है, वह बहुत ही छोटी गली है, आसपास के मकान भी मिले हैं। आग का समय रहते ही पता चल गया, जिस कारण से वहां के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
आग  लगने के बाद ही पीड़ित परिवार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक कॉलोनी के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था। अगर आग भयंकर लग जाती तो फिर काबू पाना मुश्किल हो जाता। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग की घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें