फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर चले लाठी-डंडे, घायलों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Wed, 16 Mar 2022 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बामनोली में मंगलवार शाम को दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे और कृपाण चलीं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट गांव की मुख्य सड़क पर काफी देर तक चलती रही। माहौल बिगड़ता देख लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। मामला हद से ज्यादा बिगड़ गया तो पुलिस को सूचना दी। 

थाना पुलिस ने बताया कि मामले में गांव के ही तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष के सतेंद्र पुत्र मोहन सिंह, गुरवंत पुत्र हरदेव सिंह, वहीं दूसरे पक्ष का रविंद्र पुत्र बलदेव सिंह भी घायल हैं।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने बताया कि सत्येंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं आई थी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव ने बताया कि गांव में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें

नेडू रोड पर मारपीट में दो लोग घायल
फलावदा कस्बे के नेडू रोड पर हुई मारपीट में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं एक पक्ष ने छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज

बताया गया कि मंगलवार शाम गांव दांदूपुर निवासी मथन सिंह कस्बे में घरेलू सामान खरीदने के लिए आ रहा था। किसी बात पर नेडू रोड पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से मथन सिंह व उमेश घायल हो गए। पीड़ित अखिलेश पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव दांदूपुर ने गांव के ही छह लोगों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें