मेरठ जनपद के मवाना में फलावदा रोड पर कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों की जमकर धुनाई की। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर आरोपी युवक वहां से भाग गए।