मेरठ जनपद के फलावदा में हुई कक्षा आठवीं की छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि सिरफिरे रोहित ने हत्या से पहले नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात कबूल की है। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा (376) बढ़ा दी गई है। पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।