मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर को होगा। राजभवन ने इसकी अनुमति दे दी है। कुलपति ने मंगलवार को बैठक लेकर 28 कमेटी गठित कर दीं। वहीं अध्यक्ष और सचिवों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि मुख्य अतिथि पर अभी फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने रजिस्ट्रार डॉ. डीके सिंह को निर्देश दिए कि मेडल और डिग्री की सूची भी जल्द तैयार कर लें।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
इस दौरान डीन एजी डॉ. एनएस राणा, डीन बायोटेक डॉ. रविंद्र कुमार, डीन हॉर्टीकल्चर डॉ. बिजेंद्र सिंह, डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह, निदेशक शोध डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. सुनील मलिक, डॉ. विवेक धामा, डॉ. रामजी सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें