युवक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर के टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक पर अपनी वीडियो अपलोड की थी। वहीं शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इस मामले में विद्या प्रकाशन के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये है मामला
नौकरी से निकाले जाने से आहत युवक ने गुरुवार रात में एक होटल में सल्फास खाकर जान दे दी। मौत से पहले युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो और एक सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए साथी कर्मचारी युवती सहित तीन व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, शिव कुंज कॉलोनी भोला रोड निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिजाइनर था। बताया गया कि लॉकडाउन के बाद अमित ने दो दिन पहले ही ड्यूटी ज्वॉइन की थी। गुरुवार की शाम अमित ड्यूटी से घर वापस लौटा। इसके बाद वह किसी दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद अमित वेदव्यासपुरी स्थित हुकुम रेस्टोरेंट में पहुंचा। जहां उसने कमरा नंबर 107 किराए पर लिया। रात लगभग 10 बजे अमित ने कमरे से बाहर निकलकर होटल के कर्मचारी नितिन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इससे होटल में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: स्पोटर्स स्टेडियम में महिला खिलाड़ी ने युवक को जड़े थप्पड़, बोली- लगातार कर रहा था परेशान
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को कमरे से सल्फास का खाली पैकेट और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसी के साथ अमित ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर वीडियो भी पोस्ट की थी। वीडियो और सुसाइड नोट में अमित ने अपनी मौत के लिए अपने साथ काम करने वाली नेहा गौतम, गौरव महेश्वरी और यशपाल सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/