फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder: सिर कटी लाश की अभी तक नहीं हुई पहचान, आखिर कब खुलेगा मर्डर का राज

Thu, 14 Sep 2023 02:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ में मिली सिर और हाथ कटी लाश की पहचान हो गई थी। लेकिन अब फिर से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के दौराला में कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में नौ अगस्त को मिले सिर और हाथ कटे शव की बुधवार को पहचान हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया गया कि यह लाश मंसूरपुर के नोना गांव निवासी मोंटी की नहीं है। मोंटी 29 अगस्त की सुबह से लापता था। उसके खिलाफ गांव के एक परिवार ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन


बता दें कि नौ अगस्त को सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा रोड पर नाले में एक शव बरामद हुआ था। सिर और हाथ कटा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। दौराला पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फेसबुक पर बनाए ग्रुपों और थानों के 1626 ग्रुपों में फोटो भेजे थे। मंसूरपुर पुलिस ने फोटो देखे तो नोना गांव से लापता चल रहे मोंटी पुत्र सुरेश के परिवार वालों को जानकारी दी। मोंटी के भाई-बहन और परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें