भाजपा नेता समय सिंह सैनी एडवोकेट ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फूले माता सावित्रीबाई फुले ने देश के दबे कुचले सभी समाजों का उत्थान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उस समय शिक्षा के मंदिर संचालित किए जब कुछ लोगों द्वारा दलित पिछड़े लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था, लेकिन ज्योतिबा राव फूले अपने मिशन पर डटे रहे और एक दिन वह आया कि अनादर करने वाले लोग भी उनके साथ खड़े हो गए।
उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को उनके मिशन को आगे बढ़ाए रखना है। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद डॉ0 चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोगों को उनके द्वारा दिए गए वचनों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में महात्मा ज्योतिबा राव फुले सावित्रीबाई फुले और डॉक्टर अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर कैलाश चन्द भारती, वीर सिंह सैनी पार्षद संजय सैनी पार्षद रेनू सैनी पार्षद, प्रेमचंद सैनी पूर्व पार्षद, पदम सिंह सैनी, इंद्रपाल सैनी,सैनी भोपाल सैनी, लख्मी चंद सैनी,गोपाल सैनी, मनोज सैनी,उमेदपाल सैनी, ईश्वर सैनी, नरेश सैनी ,पंकज सैनी, संजय सैनी,सुनील सैनी, प्रमोद सैनी,अजय सैनी, आदि सैकड़ों की संख्या में सैनी समाज के लोग उपस्थित रहे।