फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ दर्दनाक हादसा: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मां, पिता भी सदमे में, तड़प-तड़पकर हुई थी चारों बच्चों की मौत

Sun, 24 Mar 2024 04:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के मोदीपुरम में हुए दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि बच्चों की मां दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उधर, मृतक बच्चों का पिता भी सदमे है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते अधिकारी और बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसे चारों बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में मां को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। डीएम-एसएसपी ने मोर्चरी और घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। उधर, डीएम दीपक मीणा ने सिटी मजिस्ट्रेट से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी 41 वर्षीय जॉनी करीब डेढ़ साल से परिवार के साथ जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। शनिवार शाम उसके बच्चे सारिका (10), निहारिका (8), गोलू (6) और कल्लू (5) बच्चे कमरे में थे। जॉनी अपनी पत्नी बबीता के साथ रसोई में था।

बताया गया कि कमरे में बिस्तर पर एक्सटेंशन बोर्ड रखा था। बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और बिस्तर में आग लग गई। आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: होली पर छाया मातम: चार मासूमों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जिंदगी बचाने को जान पर खेले मां-बाप, वादा भी रहा अधूरा
विज्ञापन

वहीं, धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जॉनी व बबीता ने बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। बच्चों को बचाने के दौरान बबीता व जॉनी भी बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई, जबकि बबीता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जॉनी का इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें