फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मखदूमपुर को बनाएं पर्यटन स्थल, सीएम योगी से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने रखा प्रस्ताव

Sun, 19 Jun 2022 11:43 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ब्लॉक रोहटा में स्वतंत्रता सेनानी विशंबर दत्त शर्मा के नाम से द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
सीएम योगी से वार्ता करते जिलाध्यक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर में गंगा किनारे घाटों और मखदूमपुर को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारियों को जल्द शुरू किया जाएगा। लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्ताव रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि मखदूमपुर में 94.259 हेक्टेयर जमीन है। यहां एक अच्छा पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Happy Father's Day:  अनूठा है पापा का प्यार, बच्चों ने पिता की पसंद के खरीदे उपहार

ब्लॉक रोहटा में स्वतंत्रता सेनानी विशंबर दत्त शर्मा के नाम से द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस द्वार की मांग रोहटा और जानी ब्लॉक के गांववासी पिछले काफी समय से कर रहे थे। 1931 में अंग्रेजों के खिलाफ बीडी शर्मा ने मोर्चा खोला था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्राथमिकता में रखते हुए मुख्यमंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांवों में ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव भी रखे। गौरव चौधरी ने गांवों में श्मशान और बारात घर बनाने की घोषणा करने पर भी धन्यवाद दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात में गौरव चौधरी ने श्मशान बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें