फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, जमकर की नारेबाजी, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Wed, 01 Nov 2023 12:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मेरठ में धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में जूनियर डॉक्टर बुधवार को सुबह प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि उन्हें न्याय चाहिए।

विज्ञापन


इसके बाद राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर आए और उन्हें समझाया। उन्होंने एसएसपी और क्षेत्राधिकारी से बातचीत की। छात्रों ने कहा कि उनकी भी सुनवाई होनी चाहिए।

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सीओ और प्राचार्य जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक कर वार्ता करेंगे और इस मामले का निस्तारण करेंगे। जूनियर डॉक्टरों का कहना है जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां
विज्ञापन

उनकी मांग है कि मुकदमा वापस लिया जाए और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। पिछले दिनों इमरजेंसी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मारपीट हो रही थी। तीमारदारों ने आरोप लगाया था कि जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की है। पीड़ित परिवार कमालपुर का रहने वाला था और वह पांच साल के एक बच्चे का इलाज कराने के लिए इमरजेंसी आया था।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें