फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पूछताछ में पुलिस को बताई वारदात की वजह

Mon, 27 Jun 2022 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर थाने पहुंच गया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची जहां से महिला के शव को पोस्टमार्टम केे लिए भिजवाया। जानकारी लगने पर एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी निवासी अजीत खिलौने बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। आज सुबह अजीत ने अपनी पत्नी सीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी भी उस पर बेवजह शक करती थी। सोमवार सुबह वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल में छोड़कर वापस घर लौटा तो पत्नी ने उस पर कमेंट कर दिया। पत्नी के इस व्यवहार से उसे गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दी।

मायके वालों ने लगाए कई आरोप
सूचना मिलने पर महिला के परिजन मोदीनगर से मेरठ पहुंचे। मायके वालों ने बताया कि शादी को दस साल हो गए थे। अजीत ने पहले भी कई बार उनकी बेटी के साथ मारपीट की है। मृतका सीमा के भाई की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें