फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दो साल की मासूम की अगवा कर निर्मम हत्या, शव नाले में फेंका, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी पकड़ा

Sat, 17 Aug 2024 11:06 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक मासूम बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित हाट बाजार में घर के बाहर सो रही दो साल की बच्ची को एक युवक ने अगवा कर लिया। बच्ची को उठाकर ले जाते हुए लोगों ने देखा तो आरोपी ने बच्ची को नाले में फेंक दिया। बच्ची को जब तक लोगों ने बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची की हत्या का आरोपी शिबू नाम का युवक है। बताया गया कि वह रेस्टोरेंट में काम करता है। रात को बच्ची सड़क पर झुग्गी के बाहर सो रही थी। इसी दाैरान वह चुपचाप उसे उठा कर ले जाने लगा। आरोपी को पिटाई करने के बाद लोगों ने सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिजनाैर में गुलदार ने हमला कर महिला को मार डाला, शामली में मजदूरों पर फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। परिजन दुष्कर्म की आशंका जाता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के परिजन कूड़ा बीनने का काम करते हैं। वह हाट बाजार में सड़क किनारे झुग्गी में रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें