फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी हम शर्मिंदा हैं...तेरे कातिल ज़िंदा हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बेटी हम शर्मिंदा हैं...तेरे कातिल ज़िंदा हैं

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला मार्च, दिनभर रहे हड़ताल पर, भटके मरीज, इमरजेंसी सेवा जारी, सामान्य ऑपरेशन टाले जा रहे

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज से लेकर तेजगढ़ी तक रूट मार्च निकाला। नारेबाजी की। 'बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' और वी वांट जस्टिस ( हमें इंसाफ चाहिए)।
मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर
पांच दिन से हड़ताल पर हैं। इस कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। कई मरीजों को बिना दिखाए ही लौटना पड़ रहा है। सामान्य ऑपरेशन टालने पड़ रहे हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सोमवार से मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सोमवार को कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था, जबकि मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने काम नहीं किया इस वजह से सामान्य ऑपरेशन भी टालने पड़े। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं।
मंगलवार और बुधवार को पर्चा काउंटर भी कुछ देर के लिए बंद कराया गया था। हालांकि बाद में उसे खोल दिया गया।
यह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। इसी के तहत रेजीडेंट डाॅक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का एलान किया हुआ है। जूनियर डॉक्टरों ने ड्यूटी छोड़कर पूरे ओपीडी ब्लॉक में विरोध मार्च निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण सीनियर रेजिडेंट और प्रोफेसर ने व्यवस्थाएं संभाली हुई हैं। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मृतक जूनियर डॉक्टर को इंसाफ मिलना चाहिए। जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में आईएमए के चिकित्सकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें