फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस

Mon, 11 Sep 2023 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कार सवार युवकों ने बर्थडे पार्टी किसी रेस्टोरेंट या घर पर नहीं बल्कि हाईवे पर मनाई। इस दौरान उन्होंने लाल-नीली बत्ती वाली गाड़ियों से हाईवे पर खूब स्टंट किए।
विज्ञापन
युवकों ने हाईवे पर स्टंट किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर चार कारों में सवार युवकों ने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। वे हूटर बजाते हुए लाल-नीली बत्ती वाली गाड़ियों को इधर-उधर दौड़ाते रहे। डिवाइडर पार करके भी गाड़ियां दौड़ाई गईं। उनके स्टंट के दौरान कई राहगीर किसी तरह बचे। कुछ ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने बताया कि कार सवारों में से एक युवक का जन्मदिन था। उसका केक भी हाईवे पर ही काटा गया और फिर खूब मनमानी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब चार कारों में सवार युवकों ने हाईवे पर स्टंट कर हुड़दंग मचाया। इस दौरान कार सवार युवक डिवाइडर पार करके गलत दिशा से कार दौड़ाते रहे। कारों पर लाल और नीली बत्ती लगी थी। हाईवे पर करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया गया।

वहीं, कार सवारों की हरकतों के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इस कारण अन्य राहगीरों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। कुछ राहगीरों ने कार सवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार युवकों ने राहगीरों के साथ अभद्रता की।

यह भी पढ़ें: कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद

स्टंट करने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हाईवे व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या
विज्ञापन

सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें