लगातार बढ़ रहा रालोद का कुनबा
चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे सभी रालोद के साथ आएं। किसान आंदोलन के बाद जयंत पश्चिम उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ जन सभाएं कर रहे हैं। पांच लाख लोगों से चुनाव के एजेंडे के लिए लोक संकल्प पत्र तैयार कराया जा रहा है।
चौधरी जयंत सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए लगातार दूसरी पार्टी के नेता रालोद में आ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री, सोमपाल शास्त्री, रामासीस राय, पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी, पूर्व एमएलसी राजकुमार त्यागी, पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र, नूर सलीम राणा, राव वारिस, पूर्व राज्यमंत्री खालिद मसूद समेत तमाम पार्टियों के नेता रालोद का दामन थाम चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव तक यह सिलसिला जारी रहेगा।