फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हाजी गल्ला की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई, बाइक मिस्त्री से ऐसे बना था अरबपति

Wed, 20 Oct 2021 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला की पटेलनगर स्थित कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं हाजी गल्ला ने पुलिस रिमांड पर कई राज खोले हैं। 
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ हाजी गल्ला की पटेलनगर स्थित कोठी को जब्त कर लिया गया। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। बताया गया कि हाजी गल्ला की कई कोठियां, फार्महाउस और गोदाम हैं। 
विज्ञापन


वहीं, गल्ला ने पुलिस की रिमांड के दौरान अपने 21 साल के सफर की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि साल 2001 में उसके पिता निजाम कुर्सी बुनते थे, उससे पूरे परिवार का पेट पलता था। उसने पहले बाइक ठीक करने की दुकान खोली और फिर चोरी की बाइक काटने का धंधा शुरू किया। बेशुमार दौलत कमाई और 2021 में वह अरबपति हो गया। चार मकान, छह गोदाम और कैंट जैसी जगह में फार्म हाउस बना हुआ है।
 
गल्ला और उसके बेटे अली, फुरकान, बिलाल, इलाल दो दिन की पुलिस रिमांड पर थे। मंगलवार सुबह दस बजे गल्ला का रिमांड पूरा होना था, जबकि पुलिस ने सोमवार शाम चार बजते ही गल्ला व उसके बेटों को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से वे जेल भेज दिए गए हैं। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि चोरी-लूट की गाड़ियां काटने से लेकर उनकी अचल संपत्ति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गल्ला ने बताया है कि उसके पिता निजाम 21 साल पहले सोतीगंज में कुर्सी बुनने का काम करते थे। तभी उसने बाइक ठीक करने की दुकान खोल ली। उसके बाद चोरी की बाइक काटना शुरू किया। बाइक और कार काटने का धंधा गल्ला ने सोतीगंज के अलावा कई जगह पर फैला दिया। 

पुलिस का दावा है कि गल्ला के सोतीगंज में तीन मकान, पटेलनगर में एक मकान, छह गोदाम, कैंट इलाके में फार्म हाउस, गोदाम और कई दुकान होना भी बताया गया है। गल्ला की संपत्ति दूसरे राज्यों में भी है। 

हालांकि गल्ला ने रिमांड के दौरान उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि गल्ला ने रिमांड के दौरान अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति के बारे में कई जानकारी दी हैं, जिनकी पुलिस तस्दीक कर रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम
विज्ञापन

2005 में पुलिस के रिकॉर्ड में आया था गल्ला 
हाजी गल्ला 2005 में पुलिस रिकॉर्ड में आया था। उसके खिलाफ वाहन चोरी व काटने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। गल्ला पर 32 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के कई जिलों में गल्ला का नेटवर्क फैला हुआ है। 

कैंट में गल्ला की करोड़ों की संपत्ति
जांच में पता चला कि गल्ला की कैंट इलाके में करोड़ों रुपये की संपत्ति है। कैंट में फार्म हाउस खरीदा, जिसमें गल्ला ने गोदाम बनाया। 2010 में एक मकान खरीदा, जिसमें करोड़ों रुपये लगाए। 2016 और 2019 में दो अलग-अलग मकान खरीदे। कैंट में उसने कई दुकान खरीदी हुई हैं, जो किराये पर दी हैं। गल्ला और उसके बेटों के बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 
जीएसटी नंबर भी लिया हुआ 
गल्ला ने तीन साल पहले जीएसटी नंबर लिया था। गल्ला ने इस जीएसटी पर कितनी कमाई दर्शाई है, इसके बारे में उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें