मकान में रहने आया था पवन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पवन अपने परिवार वालों को लेकर मोदीपुरम फेज दो वाले मकान में रहने आया था। जबकि गरिमा और उसके घर वाले ऐसा नहीं चाहते थे। गरिमा पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं पूर्व प्रधान की ओर से भाकियू के पदाधिकारी भी टोपी लगाकर मौके पर आ गए थे।
फायरिंग होते ही दरवाजे बंद
फायरिंग होते ही कॉलोनी के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। लोगों को लगा कि कॉलोनी में बदमाश घुस आए हैं। कुछ लोग छतों पर चढ़ गए और पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट बाद ही पुलिस आ गई। एसओ पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ पवन के ही मकान में रह रही है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी