उद्योगों को ही एक सप्ताह से नहीं मिली ऑक्सीजन
औद्योगिक इकाईयों के पास इस समय भरे सिलिंडर का अभाव है। पिछले एक सप्ताह से उद्यमियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई है। पिछले स्टॉक से ही कुछ काम कराए जा रहे हैं। विभाग ने उद्यमियों से खाली-भरे किसी भी प्रकार के सिलिंडर देने को कहा है।
वापसी की जिम्मेदारी तय करने की मांग
कुछ उद्यमी सिलिंडर जमा करने से कतरा रहे हैँ। उनके अनुसार अधिकांश इकाइयों में किराए के सिलिंडर है। यदि वे दे भी दिए जाएं तो उनकी सुरक्षित वापसी की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।
सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे अपील
हमने व्हाट्सएप के जरिए इस कार्य में सहयोग की अपील की है ताकि जरूरतमंद मरीजों की जान बच सके। -अनिल पुंडीर, अध्यक्ष ध्यानचंद नगर इंड. एसो.
महामारी में सभी का सहयोग जरूरी
उद्यमियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कहा गया कि महामारी में सभी का सहयोग जरूरी है। - राजकुमार शर्मा जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती
उद्यमी हरसंभव मदद को तैयार
मुश्किल वक्त में उद्यमी हरसंभव मदद को तैयार हैं। सिलिंडर देंगे तो उसे लौटाने की जिम्मेदारी भी तय की जाए। -अश्विनी गेरा, परतापुर इंड. मैने एसोसिएशन
नेक काम में मांगा है सहयोग
विश्वकर्मा एंक्लेव में 250 औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां ऑक्सीजन की जरूरत वाले काम कम है। फिर भी वे नेक काम में सिलिंडर जमा कराने के लिए साथियों से सहयोग मांगा गया है। -कमल ठाकुर, अध्यक्ष विश्वकर्मा इंड.एसो
उद्यमियों से मांगी हैं सूचनाएं
- गूगल फार्म के जरिए सभी उद्यमियों से सिलिंडर की सूचना मांगी है। अपील की है कि सिलिंडर जमा कराएं। - अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए