चिह्नित हो चुके 60-70 अवैध निर्माण
नाले की पटरी पर एलिवेटेड सड़क के निर्माण के लिए पहले ही 60-70 अवैध निर्माण चिह्नित किए जा चुके हैं। नाले के ऊपर बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए भूमि की पैमाइश तहसील और नगर निगम की टीम कर चुकी है। लगभग 200 मीटर भूमि ऐसी है, जिस पर अवैध निर्माण एलिवेटेड रोड में आड़े आ रहे हैं। इसके लिए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए मकानों पर लाल निशान भी लगाए गए थे।
इनर रिंग रोड के लिए मांगे गए सजरे
लोक निर्माण विभाग की ओर से सात किमी हापुड़ रोड से दिल्ली रोड तक बनाई जाने वाली चार लेन इनर रिंग रोड का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। चार गांवों की आने वाली जमीन के लिए तहसील और एमडीए से सजरे (भूमि की माप और जानकारी) मांगे गए हैं।
सोमवार या मंगलवार तक इनर रिंग रोड का प्रस्ताव भी लोक निर्माण विभाग तैयार कर लेगा। बिजली बंबा बाईपास के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। हाल ही में बिजली बंबा बाईपास पर यातायात गणना में एक दिन में 25 हजार 500 निकले थे। इनर रिंग रोड और बिजली बंबा बाईपास का अलग-अलग प्रस्ताव तैयार हो जाएगा।