उत्तम वीर के छोटे भाई रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई उत्तम वीर पंजाब में एक गैस एजेंसी पर काम करता था। वह 10 सितंबर को को पंजाब से अपने घर बहजादका आया था। 11 तारीख को उत्तम वीर रहस्य ढंग से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद मृतक उत्तम वीर का कुछ पता नहीं लगा। घटना के संबंध में भाई विनय ने थाने पर गुमशुद की दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी थी।