फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: मूर्तियां बनाने पर धमकी देता है परिवार, दो दिन बाद भी विनीत के हत्यारे गिरफ्तार नहीं

Thu, 23 Nov 2023 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime Report : विनीत के हत्यारे को पुलिस दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवक की हत्या मंगलवार को उसके चचेरे भाई मोहित ने गोली मारकर की थी।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूर्तियां बनाने पर धमकी देता है परिवार

विज्ञापन

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुमताज नगर के रहने वाले नौशाद ने घर में ही धार्मिक स्थलों की मूर्तियां बनाने का कारोबार कर रखा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मूर्तियां बनाने पर पड़ोसी मुस्तकीम, आजाद, हसीन, मुशाहिद उससे रंजिश रखते हैं। आरोपी खुद को भाजपा नेता बताकर गोली मारने की धमकी देते हैं। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। 

पीड़ित ने बताया कि उसने थाना ब्रह्मपुरी में भी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। 

विज्ञापन

दो दिन बाद भी विनीत के हत्यारे गिरफ्तार नहीं
जानीखुर्द के गांव बाफर निवासी विनीत के हत्यारे को पुलिस दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवक की हत्या मंगलवार को उसके चचेरे भाई मोहित ने गोली मारकर की थी। गांव बाफर निवासी विनीत की हत्या उसके चचेरे भाई मोहित ने अपने घर बुलाकर सिर में गोली मारकर कर दी थी। हत्या का कारण शराब पीने के दौरान कहासुनी होना बताया गया है। विनीत गांव के ही एक कृषि फार्म पर काम करता था। उसका चचेरा भाई मोहित उसे फार्म पर से बुलाकर अपने घर लाया था। जहां शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना को अंजान देने के बाद मोहित अपने परिवार सहित गांव से फरार हो गया है। जानी थाना अध्यक्ष प्रजंत त्यागी ने बताया कि आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गईं हैं। बुधवार को आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए तीन-चार स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन वह हाथ नहीं आया है।

विद्यालय से हजारों का सामान चोरी
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर हजारों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह जब वह स्कूल में पहुंचे तो उनके बराबर वाले कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने कार्यालय के अंदर जाकर देखा तो चोरों द्वारा दो बैटरी, एक सोलर इन्वर्टर, एक स्टेपलाइजर, एक गैस का सिलिंडर, दो छत के पंखे चुरा ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

बिना नंबर की बाइक के साथ युवक दबोचा
सरधना थाना सरधना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को रोक लिया। पूछताछ में युवक बाइक के बारे में कोई जानकारी व दस्तावेज नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो बाइक चोरी की पाई गई। जांच पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और बाइक को थाने भिजवा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी समीर पुत्र अलीहसन निवासी मोहल्ला आजाद नगर का रहने वाला बताया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें