याकूब की फैक्टरी में डकैती के चार आरोपी जेल भेजे
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी में डकैती डालने के आरोपी चार बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया माल भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में आमिर निवासी बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़, अमित निवासी मधुवन बापूधाम गाजियाबाद, मुजाहिद निवासी सिंभावली हापुड़ और सिराजुद्दीन निवासी समर गार्डन कॉलोनी लिसाड़ी गेट हैं।
छह बच्चों के पिता ने रचाया चौथा निकाह
मेरठ में मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दिल्ली निवासी अपने पति पर चौथी शादी का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। बिचौलिये ने बताया था कि युवक की एक बार पहले शादी हुई है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से एक बच्चा है। पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति अब तक तीन शादी कर चुका है। उसके छह बच्चे हैं और तीसरी पत्नी, पति के घर में ही रहती है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति की तीसरी पत्नी उसका उत्पीड़न करने लगी। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी
शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म
मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की और आरोपी युवक से निकाह की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग