नहीं रुक रहा मोबाइल लूट का सिलसिला
मोदीपुरम और कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगातार मोबाइल लूट की वारदात हो रही है। बाइक सवार बदमाशों का हाईवे पर आतंक है, जिस कारण लोग हाईवे पर फोन आने पर फोन उठाने से भी कतरा रहे हैं। पलक झपकते ही बदमाश मोबाइल छीन कर भाग जाते हैं। पिछले, कुछ दिनों में कई लोगों से मोबाइल लूट की घटना हो चुकी है। लेकिन, दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस मोबाइल लुटेरे को पकड़ नहीं पा रही है। जिस कारण लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि एक युवक के साथ मोबाइल लूट की तहरीर मिली है, दूसरी घटना की सूचना परतापुर हाईवे के पास फ्लैश हो रही थी, दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी की जा रही है।
रैपिड रेल का सामान चोरी, स्क्रैप कारोबारी की दुकान से बरामद
दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड और मेट्रो का सामान खूब चोरी किया जा रहा है। टीपी नगर पुलिस ने लाखों रुपये का माल एक स्क्रैप कारोबारी से चोरी किया है। पुलिस ट्रक में 1640 किलो भरकर सारा सामान लेकर टीपी नगर थाने पहुंची और स्क्रैप कारोबारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीपी नगर में संदीप गोयल निवासी काशी परतापुर के गोदाम पर मेट्रो और रैपिड ट्रेन के लिए आई सामग्री रखी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामग्री बरामद करते हुए संदीप गोयल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में संदीप गोयल ने बताया कि ठेले पर बेचने वाले कबाड़ी से उन्होंने यह सामान खरीदा था। वहीं रात को रैपिड रेल के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। उनका आरोप है कि लगातार रैपिड और मेट्रो का सामान चोरी हो रहा था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
पहले भी पकड़ा जा चुका है गैंग
रैपिड का सामान चोरी करने वाला गैंग पहले भी पकड़ा जा चुका है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने काफी माल बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। रैपिड के अधिकारियों की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई थी।