सोगम ने की शुरुआत
सोगम (सोफियंस ओल्ड गर्ल्स एसोसिएशन) द्वारा सोफिया गर्ल्स स्कूल में बुक शेयरिंग मुहिम शुरू की गई थी। इसके तहत तीन दिन स्कूल में स्टाल लगाकर जरूरतमंद छात्राओं को किताबें दी गईं।
सोगम की अध्यक्ष डा. श्रुति सहगल ने बताया कि 19 मार्च को कक्षा एक से पांच और 23 मार्च को कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए यह अभियान चलाया गया। इसके बाद 31 मार्च को दोबारा लाभ लेने का भी मौका दिय गया। अभिभावकों ने पुरानी किताबें और अन्य सामग्री का सहयोग किया। कुछ छोटे बच्चों ने खिलौने भी अन्य बच्चों के लिए दिए।
स्कूल अपने स्तर से भी कर सकते हैं पहल
स्कूल इस तरह की पहल अपने स्तर से भी शुरू कर सकते हैं, जिससे विद्यार्थी एक-दूसरे के सहयोग से पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्तर से आहत अभिभावकों भी बच्चों की पढ़ाई का वहन आसानी से कर सकते हैं।
केवी में भी चल रही योजना
केंद्रीय विद्यालयों में भी पुस्तक उपहार मुहिम चलाई जा रही है। सिख लाइंस के प्रधानाचार्य नवल सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से बच्चों को किताबें बांटी जाएंगी। वहीं पंजाब लाइंस में 26 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। उसी दिन बच्चों को किताबें बांट दी गईं।