फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: पत्नी को छोड़ ताऊ की बेटी पर आया दिल, करना चाहता था शादी, पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात

Thu, 03 Mar 2022 12:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

ताऊ की बेटी से प्रेम-संबंध के चलते युवक की हत्या कर दी गई। उधर, युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के सरधना में तहेरी बहन से प्रेम-प्रसंग में कस्बे के युवक शाबुद्दीन (25) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की पाबंदी के बावजूद भी शाबुद्दीन ने तहेरी बहन से मिलना बंद नहीं किया था। इस पर तीन दिन पहले शाबुद्दीन को लड़की के परिवार वालों ने पीटकर अधमरा कर दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि तफ्तीश में पता चला है कि शाबुद्दीन (25) का उसके ताऊ की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शाबुद्दीन ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था और वह ताऊ की बेटी से शादी करना चाहता था। युवती के परिजनों ने इस संबंध पर आपत्ति जताई है। 

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र
विज्ञापन


बताया गया कि शाबुद्दीन और युवती का घर अलग-अलग गली में है। युवती के परिजनों ने शाबुद्दीन पर पाबंदी लगाते हुए चेतावनी दी कि उनकी गली में आया तो अंजाम बुरा होगा। वह युवती के साथ शादी करने की जिद पर अड़ा था और तीन दिन पहले उनकी गली में पहुंच गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में उत्खनन जारी: पांडव टीले से मिलीं ये दुर्लभ चीजें, देखिए तस्वीरें

वहीं युवती के परिजनों ने शाबुद्दीन को पकड़ा और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोश शाबुद्दीन को उसके परिजनों ने सरधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय जहां से उसे मेरठ रेफर किया। बुधवार को इलाज के दौरान शाबुद्दीन ने दम तोड़ दिया। उसके पिता यामीन ने युवती के पांच परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें