फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सिपाही को गोली मारी, हालत गंभीर, रिश्तेदार पर आरोप

Mon, 09 Aug 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ  

सार

जांघ में लगी है गोली, एक रिश्तेदार पर है आरोप
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बंबा बाईपास स्थित जैनपुर मोड़ पर रविवार देर रात सिपाही को गोली मार दी गई। आरोप है कि उसके ही एक रिश्तेदार ने गोली मारी है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी दुष्यंत यूपी पुलिस में सिपाही है। देहलीगेट थाने की पीआरवी 112 पर वह तैनात है। बिजली बंबा बाईपास स्थित जैनपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा है। वहां उसकी बुआ की बेटी की ससुराल है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात दुष्यंत अपने एक रिश्तेदार के साथ कार में  बैठा था। इसी दौरान उसके जांघ में गोली लग गई। आरोप है कि गोली उसके रिश्तेदार ने ही मारी है। सिपाही की हालत गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही परतापुर पुलिस, सीओ ब्रह्मपुरी, एसपी सिटी और एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घायल सिपाही को बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें