फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गला दबाकर हत्या, मकान के पीछे पड़ा मिला शव

Sun, 08 Aug 2021 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

भाजपा बूथ अध्यक्ष रहे मृतक के कोई संतान नहीं थी तथा दो माह पहले पत्नी का निधन होने पर एकदम अकेले रह गए थे। संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों व गांव के कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबेहा थाना के पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव में शनिवार की रात घर पर अकेले रह रहे वृद्ध की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सुबह मकान के पीछे शव पड़ा होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भाजपा बूथ अध्यक्ष रहे मृतक के कोई संतान नहीं थी तथा दो माह पहले पत्नी का निधन होने पर एकदम अकेले रह गए थे। संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों व गांव के कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सुबेहा के पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव के हरिहर सिंह (65) पुत्र जसवंत सिंह की हत्या कर दी गई है। अज्ञात द्वारा गला कस कर हत्या करने से मृतक के गले में चोट के निशान देखे गए हैं। सुबह मकान के पीछे शव पड़ा मिलने पर घटना की जानकारी
ग्रामीणो को हुई।

मृतक नें घर के पास पोल्ट्री फार्म खोल रखा था जिसकी देखभाल के लिए गांव के भोला को नौकरी पर रखा था। दो माह पहले पत्नी की मौत हो गई थी। कोई संतान नहीं होने पर रिश्तेदार व गांव के कुछ लोग मृतक की कृषि भूमि मकान व अन्य संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रहे थे। घटना की रात से पहले देर शाम तक गांव के एक पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ मृतक को देखा गया था जबकि करीब एक माह पहले बहनोई से विवाद पर मृतक द्वारा पुलिस से शिकायत की चर्चा है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जांच की तथा सीओ नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


स्वान टीम ने मौके से सुराग एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया रिश्तेदारों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें