इनके सामने फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल से अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता, सचिव पद पर विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव पद केशव बंधु चुनाव लड़ रहे हैं।
287 वोटों पर बना संशय
मतदाता सूची में 287 वोट ऐसी भी हैं, जिनको लेकर संशय है। इन सदस्यों की मृत्यु के बारे में मौखिक जानकारी मिली थी। ऐसे में चुनाव अधिकारी की तरफ से इन सदस्यों के नाम के आगे स्टार अंकित किए गए हैं। क्योंकि सूचना मौखिक थी, ऐसे में चुनाव अधिकारी का मानना है कि वह सूचना गलत भी हो सकती है। ऐसे में स्टार अंकित वाला कोई सदस्य पहुंचता है तो उसका पूरा वेरीफिकेशन किए जाने के बाद ही वोट डालने दी जाएगी।
सदस्य पद के प्रत्याशी
कार्यकारिणी सदस्य के 21 पद के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें आदित्य माहेश्वरी, अमित बंसल, अनुज बंसल, अअनुराग दुबलिश, अनुराग गौड़, अरुण कुमार गुप्ता, अरुण कुमार रस्तोगी, अतुल कुमार जैन, अवनीश शर्मा, जयवीर सिंह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार कंसल, ओपी शर्मा, पंकज मित्तल, पंकज रस्तोगी, पराग अग्रवाल, पीयूष कुमार दुबलिश, कुंवर राहुल सिंह, राजपाल सिंह, राकेश खेत्रपाल, एसपी देशवाल, शैलेंद्र कुमार जैन, शुभा गुप्ता, शुभांकर शर्मा, शुभेंद्र मित्तल, सुशील कुमार और विजय प्रकाश मित्थल शामिल हैं।