फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की माैत से मातम: घर के पास खेल रहा था बच्चा, नाले के खुले मैनहोल में गिरने से गई जान

Sun, 20 Oct 2024 02:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही ने दो साल के बच्चे की जान ले ली। जानी खुर्द में नाले के खुले मैनहोल में गिरकर बच्चे की जान चली गई। बच्चे की माैत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
बच्चे की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द नगर पंचायत सिवाल खास की लापरवाही ने शनिवार देर रात एक दो साल के बच्चे की जान ले ली। सिवाल खास में घर के पास खेल रहा एक दो साल का बच्चा नाले के खुले मैनहोल में गिर पड़ा। बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार को मातम छा गया। 

विज्ञापन


कस्बा सिवाल खास निवासी फिरोज खान मार्बल का काम करता है। फिरोज का दो साल का पुत्र डेनियल शनिवार शाम सात बजे के करीब घर के बहार खेलते रहा था। इस दौरान डेनियल खेलते हुए अचानक लापता हो गया। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन

उसके गुम होने की सूचना कस्बे में लाउडस्पीकर से रात में की गई। लेकिन इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रात करीब ग्यारह बजे के करीब तलाश के दौरान डेनियल का शव घर के बहार से गुजर रहे नाले से बरामद हु़आ।

डेनियल का शव बरामद होते ही परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में डेनियल का शव का सुपुर्द-ए-खाक किया गया। फिरोज खान के तीन संतानो में डेनियल दूसरे नंबर का था। उसके बड़ी बहन चार साल और एक एक साल का छोटा भाई है।

वहीं नाले में गिर कर डेनियल की मौत की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के अनुसार अगर नाले का मैनहाेल बंद होता तो नाले में गिरकर डेनियल की मौत नहीं होती। इलाके में कई जगहों पर नाले खुले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें