फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Blast: पटाखों के खिलाफ छापामारी, मचा हड़कंप, DM-SSP ने अधिकारियों को सक्रिय रहने के दिए निर्देश

Thu, 19 Oct 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Blast : पटाखों के खिलाफ छापामारी की गई तो गांव में हड़कंप मच गया। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मेरठ: पटाखों के खिलाफ छापामारी करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहिया नगर में दो दिन पूर्व पटाखे बनाते वक्त हुए विस्फोट को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। आसपास के क्षेत्र में भी लगातार पटाखों के खिलाफ अभियान चलाकर छापामारी की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर गुरुवार को हस्तिनापुर के सठला में सीओ आशीष शर्मा के नेतृत्व में छापामारी की गई।

विज्ञापन


मेरठ के लोहिया नगर में पटाखों से हुई घटना को देखते हुए दीपावली से पूर्व किसी भी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए शासन-प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसएसपी ने मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में छापामारी के निर्देश दिए। जिसके बाद सीओ आशीष शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम को लेकर सठला में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में पटाखा तस्करों के घरों एवं गोदामों पर घंटों छापामारी की गई। लेकिन छापामारी में कोई पटाखा पुलिस के हाथ नहीं लगा। 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी तरह के पटाखे होने की संभावना पर पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गई हैं, जो लगातार इसकी निगरानी करेंगी। इसके साथ ही छह मुख्य तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। एसएसपी रोहित सजवाण ने लोहिया नगर में हुए भयंकर धमाके को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का अनुमान है कि पटाखा तस्करों ने कहीं घनी आबादी के बीच पटाखों के गोदाम तो नहीं बना रखे, जिसे देखते हुए लगातार छापामारी की जा रही है। मवाना के सठला में हुई इस छापामारी से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर मवाना पुलिस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आरपार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

बता दें कि गत एक महीने पहले थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सठला में दो बार पटाखा विस्फोट होने से पटाखा तस्करों का चेहरा बेनकाब हो गया था लेकिन, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई थी। एसडीएम अखिलेश यादव एवं सीओ आशीष शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन में पटाखा तस्करों पर नकेल कस भारी मात्रा में पटाखों को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से रखी ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन, होश उड़ा देगा ये मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें