धरना देते भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
मेरठ के साधारणपुर गांव निवासी इंद्र शेखर जाटव की हत्या को लेकर भीम आर्मी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मांग की गई है कि इंद्रशेखर के हत्या आरोपियों को फांसी की सजा हो और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का सुबह 10:00 बजे से धरना प्रदर्शन चल रहा है। कार्यकर्ता डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। कई बार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनको समझने का प्रयास किया लेकिन वह जिद्द पर अड़े हुए हैं।
कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया है कि अब पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देंगे, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह जल्द ही 2 अप्रैल 2018 की तरह पूरे देश में आंदोलन करेंगे। बता दें कि इंद्रशेखर का शव सदिंग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।