फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : रेलवे ट्रैक पर रखा था बैरियर, अचानक आ गई नौचंदी एक्सप्रेस, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sat, 25 Jun 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में दौराला रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 35 पर बैरियर बदलने का कार्य चल रहा था। सहारनपुर की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस से बैरियर टकरा गया। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से चलकर वाया मेरठ, प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। शाम करीब सात बजे दौराला स्टेशन के गेट नंबर 35 पर बैरियर बदलने का कार्य चल रहा था। बैरियर का एक हिस्सा ट्रैक पर रखा था। सहारनपुर की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस से बैरियर टकरा गया। गनीमत रही कि ट्रेन की गति धीमी थी।

विज्ञापन


हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। लोको पायलट ने नाराजगी जताते हुए रेलवे अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। 
 
यह भी पढ़ें : संकट का सोचें हल: पाताल पहुंचा पानी, मेरठ के नौचंदी और शास्त्रीनगर में 26 मीटर नीचे भूजल

रेलवे अधिकारी यह बोले
जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर फाटक का बैरियर काफी दिनों से खराब था। रेलवे अधिकारियों ने इसे बदलने की बात कही थी। इसी को लेकर प्रक्रिया की जा रही थी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गेटमैन सत्यम ने बताया कि वहां से गुजरने वाले किसी आम आदमी ने बैरियर को छेड़कर ट्रैक पर रख दिया। उन्होंने बताया कि गेट पर कार्य होने के चलते ट्रेनों को कम गति और सावधानी से गुजारने का अलर्ट पहले ही जारी किया हुआ था। हालांकि, इतनी बड़ी लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान ले लिया है। 

कई स्थानों पर कार्य के दौरान लापरवाही
इससे पहले भी कई स्थानों पर लापरवाही बरती गई है। गैंगमेन आदि इंजीनियरिंग स्टॉफ ट्रैक पर कार्य करते समय कुछ उपकरण को रखकर लापरवाह हो जाता है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कई हादसे होने के बाद भी रेलवे कर्मचारी सुध नहीं ले रहे हैं। दौराला स्टेशन पर भी जनता को आगे आकर खुद का बचाव करना पड़ रहा है। कार्य करते समय अगर बैरियर ट्रैक पर रखा है तो रेलवे कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें