राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के औचक निरीक्षण में मेडिकल स्थित आशा ज्योति केंद्र की पोल खुल गई। मैनेजर आरती त्यागी तीन महीने से सेंटर आने की बजाय घर से ही आशा ज्योति केंद्र चला रहीं हैं।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कर्मचारी से मैनेजर को फोन मिलवाया। लेकिन इसके बाद वह ऑफिस आने की बजाय उपाध्यक्ष के जाने की जानकारी लेती रहीं। वहीं, कर्मचारियों ने सेंटर मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
बताया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर को 16,500 रुपये की बजाय केवल 7500 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं डीएम को मामले से अवगत कराकर जांच बैठा दी गई है। डीपीओ अजीत कुमार के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि इतना लापरवाह डीपीओ कभी नहीं देखा। औचक निरीक्षण की जानकारी के बाद भी न फोन किया न ही किसी को भेजा।
मैं अपने निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने अपने घर अयोध्या आया हूं। अवकाश पर होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी का चार्ज रेस्क्यू अधिकारी मिंदर सिंह के पास है। मैंने उपाध्यक्ष को बता दिया था। - अजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी