धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की सूचना पर, थाना पुलिस, नायब तहसीलदार, व सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने में जुट गए। घटना से मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है। वहीं अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया और क्षतिग्रस्त स्थल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
वहीं स्थानीय लोगों को कहना है कि एक वर्ष पहले भी असामाजिक तत्वों ने ईदगाह में तोड़फोड़ कर दी थी। उस समय समुदाय के लोगों ने स्वयं ही मरम्मत करा दी थी। समुदाय के लोगों ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है।