थाना प्रभारी पल्लवपुरम राजेश कुमार कंबोज का कहना है कि रोहित का व्यवहार अच्छा था और वह अपने ड्यूटी के प्रति गंभीर रहता था। जो काम भी उसे बताया जाता था वह उसे समय से कर देता था। उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में ही किया जाएगा
पॉने दो महीने में दो सिपाही की मौत
पल्लवपुरम थाने के दो सिपाही की पौने दो महीने में मौत हो गई , पहले हादसा मोदीपुरम हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास हुआ था। जिसमें मृतक सिपाही धर्मेंद्र अलीगढ़ के गंगीरी का रहने वाला था और रात मेंपल्लवपुरम थाने की फेंटम पर तैनात था ड्यूटी खत्म करने के बाद जा रहा था रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जहां सिपाही धर्मेंद्र बस के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरे हादसे में अस्पताल में भर्ती सिपाही रोहित कुमार की भी मौत हो गई।