फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: बारिश के बाद फिर प्रदूषित हुई मेरठ की हवा, एक्यूआई 48 घंटे में 50 से 250 पर पहुंचा

Thu, 21 Oct 2021 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बारिश के बाद 18 अक्तूबर की शाम शहर का औसत एक्यूआई 50 रिकॉर्ड किया गया था। 20 तारीख की शाम को एक्यूआई पांच गुना बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर की हवा में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ गया है। सिर्फ 48 घंटे में ही एक्यूआई 50 से 250 पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह भी धुंध छाई रही। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली तक प्रदूषण और बढ़ सकता है। इसलिए सतर्कता जरूरी है।

विज्ञापन

 
बारिश के बाद 18 अक्तूबर की शाम शहर का औसत एक्यूआई 50 रिकॉर्ड किया गया था। 20 तारीख की शाम को एक्यूआई पांच गुना बढ़ गया। उधर, मौसम में नमी बढ़ रही है। इससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है। पिछले 24 से 48 घंटे में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन-चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी व रात का तापमान गिरेगा। 

यह भी पढ़ें: जाम से मिलेगी राहत: मेरठ में बनेंगी 50 पार्किंग, 34 के लिए जगह फाइनल, तीन जोन में बांटा शहर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें