फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: मेरठ के दौराला में रोडवेज बस से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

Thu, 21 Oct 2021 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार राजस्थान रोड़वेज की बस से टकराने के बाद कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार रोडवेज बस के कार के टकराने पर हुआ, जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक रुड़की व कुशीनगर के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरिद्वार से मेरठ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार गुरुवार देर रात दौराला के सामने गलत साइड से राजस्थान से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। 

यह भी पढ़ें: जाम से मिलेगी राहत: मेरठ में बनेंगी 50 पार्किंग, 34 के लिए जगह फाइनल, तीन जोन में बांटा शहर 
विज्ञापन


बाल बाल बचे बस यात्री
दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में 47 सवारी थीं, हालांकि किसी को भी कोई चोट नही आई। वहीं सूचना पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मृतकों के नाम आशु (22) निवासी रुड़की हरिद्वार, महेश शुक्ला पुत्र नागेंद्र शुक्ला (22) निवासी खड्डा कुशीनगर बताया गया है, जबकि घायल चालक का नाम जगदीप पुत्र जसविंद्र गुरुदेव निवासी सिरचण्डी रुड़की रोड हरिद्वार बताया है। हिरासत में लिए गए बस चालक मोहित एम ठाकुर पुत्र मोती ठाकुर निवासी गुजरात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें