फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सरधना। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, तब जाकर मामला दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ। मामला छुर गांव का है।
विज्ञापन

गांव जुल्हैडा निवासी चरण सिंह की पुत्री सुंदरी की शादी 29 अप्रैल, 2019 को छुर निवासी रामकुमार पुत्र हरिकिशन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे, लेकिन पांच लाख रुपये और दहेज की मांग करते हुए ससुराल वालों ने सुंदरी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मायके में दहेज की बात बताई तो उन्होंने कुछ रुपये दहेज दिए भी। इसके चलते 23 मार्च, 2021 को मारपीट कर विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया। मायके में रहते हुए भरण पोषण की मांग की तो वह भी नहीं दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को सुंदरी की शिकायत पर पति रामकुमार, ससुर हरिकिशन, सास राजेश, देवर कपिल, जेठ जितेंद्र, ब्रह्मपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें