फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेरना में बुखार से किशोरी की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेरना में बुखार से किशोरी की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव में शुक्रवार को बुखार से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का इलाज गांव में ही चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू की जांच नहीं कराई थी।
अटेरना गांव निवासी राजेश पुत्र तेजपाल प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री कीर्ति को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। गांव में ही एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां किशोरी का इलाज कराया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात किशोरी की ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी, जिससे उसे मेडिकल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं अटेरना में एक माह के भीतर करीब पांच लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है। गांव में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार त्यागी से बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। शनिवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दौराला में 20 मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
दौराला। स्वास्थ्य विभाग टीम ने शुक्रवार को सैकड़ों लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया। इस दौरान डेंगू की जांच कराई तो 20 मरीजों में लक्षण मिले हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विपुल वर्मा ने बताया कि टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 559 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 140 लोगों की जांच की गई। टीम में डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. बीपी सिंह, राहुल जोशी, विजेंद्र सिंह, उस्मान आदि का सहयोग रहा। सीएचसी प्रभारी ने तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने वार्ड 13 में लोगों की डेंगू मलेरिया की जांच की। जांच में करीब 20 लोगों को डेंगू के लक्षण दिखे। 20 लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए जिला अस्पताल को भेज दी गई है। वहीं चेयरमैन सीमा शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने गांव में लोगों के घरों व रास्तों में मलेरिया व डेंगू के मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई।
रतौली में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
सरधना। ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार को रतौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने गांव में डेंगू के लार्वा की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के रतौली गांव में डेंगू बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा हैं। अब तक कई लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को दो दिन पूर्व डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसमें सुनील शर्मा के परिवार में सुनील, विशाल व उसके भाई को डेंगू की पुष्टि हुई थी। सरूरपुर सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और डेंगू के लार्वा की जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि गांव में जांच के दौरान डेंगू का लार्वा नहीं मिला है। फिलहाल ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें