फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल की रहने वाली नर्सिंग व कानून की दो छात्राओं के साथ मेरठ में दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

Sun, 16 May 2021 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नर्सिंग व कानून की पढ़ाई कर रहीं दोनों छात्राएं मेरठ में एक किराए के मकान में रह रही थीं, जहां एक युवक ने उनके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अरुणाचल की रहने वाली दो छात्राओं के साथ शनिवार देर रात एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश कर दी। दोनों छात्राएं आरोपी के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर देने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में देर रात दबिश भी दी, लेकिन वह फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र के एक पाश कॉलोनी का है। जहां पर दोनों छात्राएं किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक एक छात्रा एनएच-58 हाईवे पर एक कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है, जबकि दूसरी छात्रा एक कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रही है। दोनों छात्राएं एक साथ ही एक मकान में रहती है।

शनिवार रात कॉलोनी का ही एक युवक उनके मकान में घुस गया और जबरन दोनों छात्राओं के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले लोगों की भीड़ आरोपी की घेराबंदी कर दी कि वह फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात दोनों छात्रा आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के लिए परतापुर थाने में पहुंच गई। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि छात्राओं की शिकायत की पत्र पर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें