फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल: इस बार भी गर्व से कहेंगे 'मां तुझे प्रणाम', कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Tue, 04 Aug 2020 01:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • प्रतिभागी mtp.amarujala.com पर कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम बीते सालों की तरह इस बार भी जारी रहेगा, लेकिन कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। इस वजह से हमें अपने अभियान के साथ कोरोना काल के नियमों का भी पालन करना है। ऐसे में इस बार सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। इसके लिए अमर उजाला ने mtp.amarujala.com वेबसाइट बनाई है। 

विज्ञापन


फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी हमारी वेबसाइट पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को अपनी रचनाएं और फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इसकी अंतिम तिथि 11 अगस्त है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र और वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इसी दिन विजेताओं को मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
थीम 

- वीरों को नन्हों का सलाम
आयु वर्ग 
- 2-8 वर्ष तक के बच्चों के लिए
- माताएं अपने बच्चों को पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार कर उनकी तस्वीर mtp.amarujala.com पर अपलोड कर सकती हैं। 10 बेहतरीन तस्वीरों को चुनकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


ड्राइंग प्रतियोगिता
थीम 

- तस्वीर आजादी की
आयु वर्ग 
- कक्षा 3 से 10 के बच्चों के लिए
- सभी बच्चे प्रतियोगिता थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। (चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर, और ईमेल पता लिखा हो)। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: महिलाओं ने घर की रसोई के जायके से आपदा को अवसर में बदला, पढ़िए कैसे

विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिता
थीम 

- देश के नाम पैगाम
आयु वर्ग 
- अ : 17 से 22 वर्ष
- ब : 23 वर्ष और अधिक
- प्रतिभागी थीम के अनुरूप स्लोगन और कविता लिखकर अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों से पांच सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

काव्य कैफे 
(कवि सम्मलेन)
थीम 

- जरा याद करो कुर्बानी
- 14 अगस्त शाम 7 बजे अमर उजाला की ओर से डिजिटल काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

राष्ट्र के नाम :               
घरों में करें राष्ट्रगान

- बीते सालों की तरह इस बार भी 15 अगस्त की सुबह 10 बजे पूरे शहर में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा। फर्क बस इतना होगा कि इस बार हम अपने घरों में परिवार के साथ 52 सेकंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएंगे। इस कार्यक्रम के समर्थन में हमारे पाठक mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ लें। कोरोना महामारी काल में हम एकजुट होकर आजादी का पर्व घरों में मनाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें