इस साल अगस्त में कम आपूर्ति
पिछले साल अगस्त माह में रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति अधिक थी। तब एजेंसी से 9200 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई थी। इस बार अगस्त माह में 8400 सिलिंडरों की आपूर्ति एजेंसी से की गई है। - निजामुद्दीन, मैनेजर, रंजना गैस एजेंसी, खरखौदा
लकड़ी वाले चूल्हे जलाने को मजबूर
एक साल में 280 रुपये गैस सिलिंडर पर बढ़ गए हैं। एक तरफ रेट बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ घटतौली। ऐसी स्थिति में रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। घर चलाने के लिए लकड़ी के चूल्हे जलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। -राधा, गृहणी, न्यू प्रभात नगर
एक तरफ कोरोना की मार, वहीं दूसरी तरफ गैस सिलिंडर पर बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ दी है। सरकार को रसोई गैस सस्ती करनी चाहिए। वरना वह दिन दूर नहीं जब महिलाओं को घर चलाने के लिए धुएं वाले चूल्हों की तरफ लौटना पड़ेगा। -शालू, गृहणी, ईशापुरम
महंगाई के दौर में रसोई चलानी भारी पड़ रही है। देहात में ही नहीं बल्कि शहर में भी काफी परिवार पुराने धुएं वाले चूल्हे जलाने को मजबूर हैं। सरकार की धुआं मुक्त वातवारण की योजना को पलीता लग रहा है।
-साजिदा, गृहणी, रामबाग काॅलोनी
रसोई का बजट बिगड़ा
गैस की बढ़ती कीमत ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गैस रसोई की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकार को गैस सस्ता करने पर विचार करना चाहिए। मजबूरी में पुराने संसाधनों की तरफ लौटना पड़ रहा है। -वर्षा सैनी, शिक्षिका, नेहरू नगर
पहले मुफ्त में मिले सिलिंडर, अब गैस खरीदने के पैसे नहीं
सरकार ने भले ही गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस सिलिंडर बांट दिए हों, लेकिन गरीब के पास अब गैस खरीदने को पैसा नहीं है। शहर में गैस के स्थान पर इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
एक नजर में घरेलू गैस की कीमतें (रुपये में)
सितंबर 2020 592.5
02 दिसंबर से 14 दिसंबर तक 642.5
15 दिसंबर से 03 फरवरी 2021 तक 692.5
04 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक 717.5
15 फरवरी से 24 फरवरी तक 767.5
25 फरवरी से 28 फरवरी तक 792.5
मार्च माह में 817.5
अप्रैल से जून तक 807.5
01 से 16 अगस्त तक 833
17 से 31 अगस्त तक 858
01 सितंबर से 883