फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सरधना में विवाहिता की हत्या कर गायब की लाश, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा

Mon, 06 Sep 2021 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पिता का कहना है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर लाश को कहीं गायब कर दिया है। पिता ने बेटी के पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो, तहरीर देने पहुंचे पिता दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में मोहल्ला गंज बाजार निवासी विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर हत्या करने और शव गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता के मायके वालों ने थाने पहुंचकर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि ससुराल वाले उनकी बेटी से लगातार 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


बताया कि तकरीबन पंद्रह दिन से मायके वालों को उनकी बेटी से कोई संपर्क नहीं हुआ था। दामाद व अन्य ससुराल वालों से पूछने पर वे बात को टला देते। काफी पूछने पर उन्होंने कहा कि अब उनकी बेटी से उनकी कभी बात नहीं हो पाएगी।  

जानकारी के अनुसार सीतापुर लखनऊ निवासी खोखे लाल गुप्ता ने अपनी छोटी बेटी की शादी सरधना निवासी दीपक जैन पुत्र राजकुमार जैन के साथ पूरे दान दहेज के साथ की थी। सोमवार को खोखे लाल सरधना थाने पहुंचे। यहां तहरीर देते हुए उन्होंने दहेज उत्पीड़न के लिए बेटी की हत्या और शव को गायब करने के आरोप में दामाद दीपक समेत उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की शादी का फोटो व राजनाथ सिंह के बेटे के साथ विवाहिता के पिता - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी थी। पिछले कुछ समय से ससुराल वाले उनकी बेटी से 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर बेटी का पति से भी कई बार झगड़ा हुआ। बेटी ने यह बात अपने मायके वालों को बताई, तो उन्होंने दामाद से इतनी बड़ी रकम तुरंत जुटाने में असमर्थता जताई। 

विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनका व्यवसाय भी बंद हो गया और वह पैसा नहीं दे सके। इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने उनकी बेटी के साथ फिर से झगड़ा किया और उसकी हत्या कर शव को कहीं ले जाकर दबा दिया है। 

पिता ने तहरीर में बताया कि तकरीबन 15 दिन से उनकी बेटी का फोन नहीं मिल रहा है और न ही उससे बात हो पाई है। बताया कि ससुराल वालों से जब इसकी जानकारी की गई, तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कहीं चली गई है और वह अब कभी नहीं मिलेगी। 

पिता का कहना है कि ससुराल वालों पति और ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर लाश को कहीं गायब कर दिया है। पिता ने बेटी के पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें